जीनोमिकी के क्षेत्र में निरंतर हो रही प्रगति को देखने हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जीनोमिक्स से प्राप्त सूचना नए लक्ष्यों की खोज करने तथा नई ओषधियों को तैयार करने में काफी उपयोगी सिद्ध होगी.
विज्ञान की सर्वथा नई विधा 'जीनोमिकी' का परिचय कराती अत्यंत महत्त्वपूर्ण पुस्तक
शिक्षा : एम.एस-सी. (गोल्ड मेडलिस्ट), डी.फिल., डी.एस-सी.
कृतित्व : विगत तीन दशकों से शिक्षण एवं शोध के अतिरिक्त विज्ञान के लोकप्रियकरण में संलग्न। वैज्ञानिक विषयों पर हिंदी में पचास, अंग्रेजी में आठ पुस्तकें और अस्सी शोधपत्र तथा विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में एक हजार से अधिक विज्ञान आलेख प्रकाशित। चालीस विभिन्न वैज्ञानिक पुस्तकों की समीक्षा। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्र इलाहाबाद से पचास वार्त्ताएँ प्रसारित। डॉक्टरेट उपाधि हेतु 16 शोध छात्रों का निर्देशन
सम्मान-पुरस्कार : 'विज्ञान' मासिक पत्रिका के कुशल संपादन हेतु 'सरस्वती नामित पुरस्कार', जैव प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली द्वारा 'बायोटेक हिंदी ग्रंथ पुरस्कार', संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का 'प्राकृतिक ऊर्जा पुरस्कार', आइसेक्ट, भोपाल द्वारा 'अनुसृजन सम्मान', बायोवेद रिसर्च सोसाइटी, इलाहाबाद द्वारा 'फेलोशिप अवार्ड', उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा 'डॉ. संपूर्णानंद पुरस्कार' एवं 'बाबूराव विष्णु पराड़कर पुरस्कार' सहित अनेक सम्मान-पुरस्कार
संप्रति : एसोसिएट प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद