आप साक्षी कृष्णा बिहार के पटना शहर की निवासी हैं। इन्हें दो साल से लिखने में रूचि है। वर्तमान में आप दसवीं कक्षा की छात्र है और आपकी उम्र १७ साल है। बालपन से ही इनकी रूचि श्री कृष्ण भक्ति में रही है और तभी से यह उनकी कलाकृतियाँ भी बनाती चली आ रही हैं। उन्हें काव्य रूप में सजाकर यें कवितायें भी लिखती हैं। इनके द्वारा लिखित ये प्रथम पुस्तक है और सारी कवितायें श्री कृष्ण पर ही आधारित हैं। इससे पहले आप १६ वर्ष की आयु में दो पुस्तकों की सह लेखिका भी रहीं हैं।