यह विश्वव्यापी संस्था श्री परमहंस योगानंद के जीवन भर किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है। योगानंद अमरीका में बसने वाले पहले भारतीय आध्यात्मिक गुरु थे। वे पहले भारतीय थे, जिन्हें व्हाइट हाउस में अमरीका के राष्ट्रपति केल्विन कूलिज द्वारा निमंत्रण दिया गया। उनके प्रारंभिक दिनों में 'लॉस एंजेलिस टाइम्स' द्वारा उन्हें '20वीं सदी के पहले सुपरस्टार गुरु' के रूप में संबोधित किया गया।