इनका जन्म 17 अक्टूबर 1969 मे दिल्ली में, एक पंजाबी परिवार में हुआ। इनकी तीन बहनें और पिताजी हैं। माताजी भगवान की शरण में हैं। शादी के बाद जीवनसाथी ओर दो प्यारे बेटों के साथ रहती हैं।
विद्यालय की पढ़ाई रूपनगर नम्बर 1 एवं विश्वविद्यालय की पढ़ाई दौलत राम कॉलेज मे हुई। लगभग 30 साल संगीत अध्यापिका के पद पर कार्यरत् रही। इन्होने 2021 मे "सुर संगम" संगीत अकादमी की शुरुआत की।