इन कहानियों में कथानक फिल्मों से अलग ही देखने को मिलेगा | कहानियाँ सामाजिक एवं लोक कल्याण हित में तथा आजकल हो रही घटनाओं का विश्लेषण करतीं नज़र आयेगी | रहस्यात्मक कहानियाँ लिखने का मुझे बचपन से ही शौक रहा है | इसीलिए कुछ कहानी रहस्यात्मक भी मिलेंगी | परन्तु साहित्य से एवं फीचर लेखन शैली से भिन्न भी लग सकतीं है | कहानियों में सामाजिक, राजनैतिक, पारिवारिक आदि दृश्यों का भी चित्रण किया गया है | इनके कथानक अन्य फ़िल्मी कहानियों से अलग है | लेकिन इनका किसी भी फ़िल्मी कहानी अथवा घटना से कोई सम्बन्ध नहीं है | ये कहानियाँ केवल कल्पना पर ही आधारित हैं | अगर इन कहानियों का सम्बन्ध किसी घटना अथवा कहानी से होता है, तो मात्र एक संयोग ही समझा जायेगा | इन कहानियों में प्रेरणात्मक अनुभूतियों की झलक देखने को मिलेगी | रहस्य से भरपूर ये कहानियाँ आपको मनोरंजन के साथ नवीन कथानकों का अवलोकन कराएंगी ये उस समय की कहानियाँ हैं जब में साहित्य शब्द से ही अनभिज्ञ था | परन्तु अपनी बात रखने का मेरे द्वारा पूरा प्रयास किया गया है | इस छोटी पुस्तक बनाने का मेरा केवल एक ही उद्देश्य है कि लोगों की विचारधारा इस पुस्तक के विषय में क्या विचार रखती है | इसके लिए मैं आपके विचारों की प्रतीक्षा करूँगा | आप मुझे इमेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर सकते है | साभार सहित ...|